11 फ़रवरी 2017 - 17:10
सऊदी अरब और पाकिस्तानी जलसेना संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे।

सऊदी न्यूज़ पेपर के अनुसार पाकिस्तानी जल सीमा में आज सऊदी और पाकिस्तानी जलसेना अमान १७ नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करेंगे। सऊदी अरब के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य पाकिस्तान से अपने रक्षा सम्बन्धों को विस्तार देना हैं। यह पाकिस्तान और सऊदी अरब का पांचवा युद्धाभ्यास है।

सूत्रों के अनुसार इस अभ्यास में ब्रिटेन, फ़्रांस और अमेरिकी नौसेना भी भाग लेंगी। ज्ञात रहे कि इससे पहले सऊदी अरब ने २७ सितम्बर २०१६ में सुपर खलीज १ नाम से होर्मुज जलडमरू और ओमान सागर में नौसैनिक अभ्यास किया था। इससे पहले भी सऊदी अरब ने जनवरी के महीने में २५ देशों के साथ रादे शुमाल नामक संयुक्त युद्धाभ्यास किया था। सऊदी अधिकारियों ने इस अभ्यास में ३५०००० सैनिकों के सैंकड़ों टैंक और युद्धक विमानों तथा हैलिकॉप्टरों के साथ भाग लेने का दावा किया था। सऊदी युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब वह कई साल से यमन पर युद्ध थोपे हुए है जिसमे अब तक हज़ारो मासूमों की जान जा चुकी है।